तेलंगाना में सनसनीखेज हत्या! पत्नी ने शराब के नशे में झगड़े के बाद पति को फांसी पर लटकाया, खून साफ कर मिटाए सबूत

Amanat Ansari 07 Aug 2026 09:13: PM 1 Mins
तेलंगाना में सनसनीखेज हत्या! पत्नी ने शराब के नशे में झगड़े के बाद पति को फांसी पर लटकाया, खून साफ कर मिटाए सबूत

निर्मल: तेलंगाना के निर्मल जिले के कुंताला मंडल के लिंबा गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. 35 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी ने हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, मृतक शराब के नशे में घर आया और अपने दादा पर हमला कर दिया. इसके बाद पत्नी से झगड़ा हुआ और दोनों के बीच हाथापाई हो गई.

विवाद बढ़ने पर पत्नी ने अपने पति को फांसी पर लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी महिला ने सबूत मिटाने की कोशिश की. उसने खून साफ किया और मृतक के कपड़े भी बदल दिए, ताकि मामला सामान्य आत्महत्या जैसा दिखे.

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मृतक के खून से सने कपड़े बरामद किए. जांच में मिले सबूतों और परिस्थितियों के आधार पर पत्नी को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की आगे जांच जारी है.

Telangana Crime Husband and Wife Hanging Spousal Dispute

Recent News