अतीक का कुनबा खत्म! ढाई साल में 6 मौतों ने माफिया परिवार को कर दिया तबाह

Global Bharat 06 Aug 2026 08:35: PM 1 Mins
अतीक का कुनबा खत्म! ढाई साल में 6 मौतों ने माफिया परिवार को कर दिया तबाह

प्रयागराज : माफिया से नेता बने अतीक अहमद के परिवार पर पिछले ढाई साल में लगातार ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्होंने पूरे कुनबे को लगभग खत्म कर दिया. ताजा मामला अतीक के सबसे छोटे बेटों में शामिल आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत का है. झांसी में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद आबान और उसके साथ मौजूद सोनू की मौके पर ही मौत हो गई. बताया गया कि आबान अपने भाई अली से मिलने जेल जा रहा था.

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल हत्याकांड के बाद हुई. पुलिस कार्रवाई के दौरान 13 अप्रैल 2023 को अतीक के बेटे असद अहमद और उसके साथी गुलाम एसटीएफ मुठभेड़ में मारे गए. इसके ठीक दो दिन बाद 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाए जा रहे अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस हिरासत में तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

इसके बाद अब आबान की सड़क दुर्घटना में मौत ने परिवार को एक और बड़ा झटका दिया. इस तरह पिछले ढाई साल में अतीक के परिवार और उसके बेहद करीबी लोगों की कुल 6 मौतें हो चुकी हैं. असद अहमद, गुलाम, अतीक अहमद, अशरफ अहमद, आबान अहमद और आबान के साथ कार में मौजूद सोनू.

वर्तमान में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड में वांछित बताई जाती हैं और फरार हैं. बड़ा बेटा उमर जेल में बंद है, जबकि अली भी न्यायिक हिरासत में है. सबसे छोटा बेटा एहजम रिश्तेदारों के साथ रह रहा है. लगातार हुई मौतों, गिरफ्तारी और फरारी के कारण कभी उत्तर प्रदेश में खौफ का पर्याय रहा अतीक अहमद का परिवार अब पूरी तरह बिखरता नजर आ रहा है.

Atiq Ahmed Family Aban Ahmed Death Atiq Ahmed Family Timeline Asad Ahmed Encounterz Atiq Ahmed Family 6 Deaths

Description of the author

Recent News