मेरे प्राइवेट पार्ट को छुआ...सुल्तानपुर बीजेपी विधायक विनोद सिंह पर महिला का सनसनीखेज आरोप

Global Bharat 06 Aug 2026 01:24: PM 1 Mins
मेरे प्राइवेट पार्ट को छुआ...सुल्तानपुर बीजेपी विधायक विनोद सिंह पर महिला का सनसनीखेज आरोप

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा विधायक विनोद सिंह एक वायरल ऑडियो और महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं. महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक ने उसके साथ अश्लील हरकत, मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला का दावा है कि विधायक ने शराब के नशे में उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, उसके कपड़े फाड़े और उसके निजी अंगों को छुआ. इतना ही नहीं, उसने यह भी आरोप लगाया कि विधायक के गनर ने उसे एक मकान पर बुलाया, जहां यह घटना हुई. महिला ने अपनी नाबालिग बेटी पर तेजाब हमले की धमकी मिलने और परिवार को लगातार डराए जाने का भी आरोप लगाया.

महिला का कहना है कि उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है और आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी उसकी लोकेशन तक विधायक को बताते हैं. दूसरी ओर, विधायक विनोद सिंह ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और राजनीतिक साजिश बताया है. उनका कहना है कि महिला और उसके पति पर पहले से फर्जी एनओसी के जरिए गोदाम निर्माण से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज है और उसी कार्रवाई से बचने के लिए उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं.

पुलिस के अनुसार, महिला की ओर से पहले किसी थाने या वरिष्ठ अधिकारी को छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न की शिकायत नहीं दी गई थी. पुलिस ने बताया कि संबंधित तारीखों के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर लिए गए हैं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि या खंडन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

Vinod Singh Viral Audio BJP MLA Vinod Singh Allegation Sultanpur BJP MLA News Private Part Allegation Viral UP Political Controversy 2026

Description of the author

Recent News