राहुल गांधी ने इलाहबाद विश्वविद्यालय के छात्रों को दिखाया समर्थन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Global Bharat 06 Aug 2026 06:43: PM 1 Mins
राहुल गांधी ने इलाहबाद विश्वविद्यालय के छात्रों को दिखाया समर्थन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश स्थित इलाहबाद विश्वविद्यालय में छात्र प्रदर्शन के प्रति अपना समर्थन जताया है साथ ही में वह देशभर के छात्रों की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार पर जमकर बरसते है। इलाहबाद विश्वविद्यालय में छात्र फीस बढ़ोतरी और छात्रों की सीटें कम करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहें है। इलाहबाद विश्वविद्यालय में पढ रहें छात्रों का कहना है की इस फैसले से गरीबों छात्रों की पढ़ाई में रुकावट आएगी और अपने भविष्य को बचाने के लिए वह सड़क पर प्रदर्शन कर रहें है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक्स पर पोस्ट कर छात्रों के मामलें में केंद्र सरकार का घेराव करते है “इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ़ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय उन पर FIR कर रहा है। मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज़ दबाना है। सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुक़दमे, और आवाज़ उठाओ तो पेलेट गन।” इसके अलावा राहुल गांधी इलाहबाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर जमकर हमला बोलते है, सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी कहते है की सरकार छात्रों की अवाज को कुचलना चाहते है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सराकर पर उनके 8 अगस्त को आयोजित प्रयागराज वाले कार्यक्रम को रोकने का गंभीर आरोप लगाते है दरसल, राहुल गांधी प्रयागराज में छात्र गूंज कार्यक्रम आयोजित करने वाले थे पर आयोजको ने कार्यक्रम मैदान की बुकिंग रद्द कर दी। जिसके बाद, राहुल गांधी ने कहा की सरकार को “छात्रों की गूंज से भी डर लग रहा है।“

Rahul Gandhi Allahabad University Fees hike Student Protest Prayagraj Students

Description of the author

Recent News