NDA बैठक से दूरी बनाई, अब शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात! यूसुफ पठान की बड़ी डिमांड

Amanat Ansari 06 Aug 2026 04:32: PM 1 Mins
NDA बैठक से दूरी बनाई, अब शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात! यूसुफ पठान की बड़ी डिमांड

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर NCPI में शामिल हुए बहरामपुर लोकसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की है. इस मुलाकात में उन्होंने वोटर लिस्ट से जुड़े एक बड़े मुद्दे पर महत्वपूर्ण मांग रखी. पठान ने बताया कि वोटर लिस्ट से करीब 27 से 32 लाख नाम हटाए गए हैं या जांच के दायरे में हैं.

इन मामलों के ट्रिब्यूनल में जाने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री से गुजारिश की कि प्रक्रिया को सरल, समयबद्ध और सुलभ बनाया जाए, ताकि बुजुर्गों और बच्चों को लंबी दूरी तय न करनी पड़े.

क्या मांगी मांग?

  • हर जिले में स्पेशल ट्रिब्यूनल कोर्ट: ताकि लोग अपने मामलों की सुनवाई के लिए दूर न जाएं.
  • समर्पित हेल्प डेस्क: जो आम नागरिकों को सत्यापन की जटिल कानूनी प्रक्रियाओं को समझने और पूरा करने में मदद करें.

लाकात के बाद यूसुफ पठान ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री के सामने उन लोगों की मांग रखी है जिनके नाम हटा दिए गए हैं. सीएम ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी और सुनिश्चित करेगी कि उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए किसी के साथ अन्याय न हो.

राजनीतिक मायने

यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसद लगातार दो बार NDA की सांसद बैठकों से नदारद रहे हैं. इससे गठबंधन के साथ उनके जुड़ाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित लंच में इन तीनों की मौजूदगी ने बैकडोर चैनल से बातचीत के संकेत दिए हैं. पश्चिम बंगाल की राजनीति में TMC बागी गुट का रुख अभी भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. यूसुफ पठान की यह मुलाकात और मांग राजनीतिक हलकों में नए समीकरणों की चर्चा बढ़ा रही है.

Yusuf Pathan Bengal CM Suvendu Adhikari Bengal News Bengal Politics

Recent News