योगी आदित्यनाथ के ये तीखे भाषण बने बंगाल में BJP की जीत के बड़े हथियार...

Amanat Ansari 04 May 2026 02:42: PM 1 Mins
योगी आदित्यनाथ के ये तीखे भाषण बने बंगाल में BJP की जीत के बड़े हथियार...

Bengal Elections and CM Yogi Speech: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP की मजबूत बढ़त के पीछे UP CM योगी आदित्यनाथ के आक्रामक हिंदुत्व वाले भाषणों का बड़ा योगदान माना जा रहा है. ममता बनर्जी की तुष्टिकरण नीतियों पर सीधा हमला बोलते हुए योगी ने बंगाल की कई रैलियों में हिंदू अस्मिता और संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया, जो जमीन पर असरदार साबित हो रहा है.

बंगाल को काबा नहीं बनने दूंगा

योगी आदित्यनाथ ने राजारहाट गोपालपुर रैली में सबसे ज्यादा चर्चित बयान दिया. उन्होंने कहा कि हम गोमाता को कटने और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे. बंगाल को मौलाना-मौलवियों के फतवों की धरती नहीं बनने देंगे. बंगाल की इस धरती को काबा की धरती नहीं बनने देंगे. यहां मां काली की धरती रहेगी, मां दुर्गा की धरती रहेगी, वंदे मातरम की धरती रहेगी और हर हर महादेव का घोष लगातार गूंजता रहेगा.

ममता सरकार पर जमकर साधा निशाना

माथाभांगा और धुपगुड़ी की रैलियों में योगी ने ममता बनर्जी पर सीधा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि ममता दीदी को 'जय श्री राम' और हिंदू उत्सवों से चिढ़ है. दुर्गापूजा से पहले उपद्रव होता है, विसर्जन की अनुमति नहीं मिलती और गोहत्या को बढ़ावा दिया जाता है.  योगी बोले कि टीएमसी को मुस्लिम तुष्टिकरण से फुरसत नहीं है. वे हिंदुओं की चिंता नहीं करतीं.

बुलडोजर का डर और बदलाव का संकेत

एक अन्य रैली में योगी ने TMC गुंडों को चेतावनी देते हुए कहा कि 4 मई के बाद टीएमसी के गुंडे भीख मांगते नजर आएंगे. बुलडोजर का नाम सुनते ही वे अंडरग्राउंड हो रहे हैं. अब बंगाल भयमुक्त और भ्रष्टाचार-मुक्त बनेगा.

'दिल में काबा, नयन में मदीना' पर पलटवार

योगी ने TMC सांसद के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी एक सांसद कहती है- ''दिल में काबा और नयन में मदीना है. जबकि नादिया की जनता जवाब दे रही है कि हमारे दिल में मां काली है और नयनों में चैतन्य महाप्रभु बसते हैं. उन्होंने साफ कहा कि बंगाल की भाषा बांग्ला रहेगी, उर्दू थोपने की कोशिश नहीं चलेगी.

योगी आदित्यनाथ के इन आग्नेय भाषणों ने बंगाल के हिंदू वोटरों में जोश भरा और BJP के हिंदू एकीकरण के अभियान को मजबूती दी. कई राजनीतिक विश्लेषक इन्हीं भाषणों को इस चुनाव में BJP के लिए टर्निंग पॉइंट बता रहे हैं.

Bengal Election Results Yogi Factor in Bengal Yogi Speeches in Bengal CM Yogi and the Bengal Elections

Recent News