नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में नया मोड़ आ गया है. कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दीपके ने ऐलान किया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, वे जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे.
पुलिस ने प्रदर्शन की समयसीमा शाम 5 बजे तक सीमित रखी थी, लेकिन अभिजीत दीपके और उनके समर्थक डटे रहे. इसके बाद दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने मंच का घेराव कर दिया है.
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया, ''मैं अभी जंतर-मंतर पर हूं. पुलिस मुझे गिरफ्तार करने आ रही है. सभी युवाओं से अपील है कि अपने राज्यों में जेल भरो आंदोलन शुरू कर दें.''
क्या है मांग?
पुलिस ने अभी तक किसी पर बल प्रयोग नहीं किया है और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रही है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. अभिजीत दीपके ने कहा कि अगर लाठीचार्ज होता है तो सबसे पहले वे खुद लाठियां खाएंगे और गिरफ्तारी भी सबसे पहले वे ही होंगे. प्रदर्शन अभी भी जारी है और आगे क्या होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.