मुंह में कपड़ा ठूंस रेप करता, प्राइवेट पार्ट पर दांत गड़ाता, दंग कर देगी दलित लड़की के साथ मुस्लिम लड़कों की करतूत!

Amanat Ansari 20 Feb 2025 06:09: PM 3 Mins
मुंह में कपड़ा ठूंस रेप करता, प्राइवेट पार्ट पर दांत गड़ाता, दंग कर देगी दलित लड़की के साथ मुस्लिम लड़कों की करतूत!

टोंक: राजस्थान की ब्यावर की तरह टोंक जिले में भी ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को दंग कर दिया है. यहां करीब 6 मुस्लिम लड़कों पर आरोप लगा है कि उन्होंने हिंदू दलित नाबालिग लड़की के साथ करीब डेढ़ वर्ष तक रेप और गैंगरेप किया. और धमकी देकर हजारों रुपए की ठगी की. इस मामले में 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस की तरफ कहा गया है कि आरोपियों को अभी सिर्फ हिरासत में लिया गया है, जांच पूरी होने के बाद ही कोई गिरफ्तारी की जाएगी.

मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि सबसे पहले एक नाबालिग आरोपी ने लड़की से इंस्टाग्राम के माध्य से संपर्क किया था. लड़के पर आरोप लगा है कि उसने सबसे पहले लड़की के वीडियो की तारीफ की, जिसके बाद लड़की ने उसकी तारीफ पर धन्यवाद कहा और दोनों में बातचीत होने लगी. कुछ दिन बाद लड़के ने उससे फोन नंबर मांगा और बात करने लगा.

धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ी, तो लड़के ने उस पर मिलने का दबाव बनाया. लड़की उस लड़के के झांसे में आकर घर के आस-पास ही मिलने लगी. फिर लड़के ने लड़की से आपत्तिजनक वीडियो मांगना शुरू कर दिया. हालांकि शुरुआत में लड़की मना करती रही, लेकिन जब अधीक दबाव बनाया तो वह मान गई और उसने एक वीडियो बनाकार लड़के के मोबाइल पर भेज दिया.

वीडियो मिलते ही लड़के का मिजाज बदल गया, वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा. पहले उसने धमकी देकर लड़की से पैसे मांगे फिर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया. लोकलाज के चलते लड़की किसी को कुछ बता भी नहीं पा रही थी. फिर लड़के ने उसे मिलने बुलाया और उसके साथ रेप भी किया और उसका वीडियो बना लिया. लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर कई बार दांत से काटा भी और उसके मुंह से आवाज न निकले इसके लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस देता था. इस तरह आरोपी ने लड़की को डरा-धमकाकर करीब डेढ़ साल तक उसका यौन शोषण किया.

जब आरोपी का मन भर गया तो उसने लड़की का आपत्तिजनक वीडियो अपने दोस्त को भेज दिया. फिर उसका दोस्त भी लड़की पर दबाव बनाने लगा और मौका देखकर उसका यौन शोषण किया. लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि एक दिन उसकी बेटी कहीं जा रही थी, तो आरोपी ने उसे कार में उठा लिया और उसके साथ रेप किया. कुछ दिन तक यह मामला बदस्तूर चलता रहा. फिर उस आरोपी ने लड़की के आपत्तिजनक वीडियो को अपने दो अन्य दोस्त को भेज दिया.

फिर एक दिन दूसरे आरोपी के दो दोस्तों ने मिलकर लड़की को रास्ते से उठा लिया और बनास नदी स्थित हाइवे पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. कुछ दिन बाद फिर से पहला आरोपी लड़की को धमकाने लगा. फिर एक दिन उसने लड़की को उठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर 2 अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया.

वहीं कुछ दिन बाद आरोपियों ने लड़की का आपत्तिजनक वीडियो उसके भाई को भेज दिया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाया. लड़की के भाई ने आरोपियों से वीडियो डिलीट करने की विनती भी की, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस 164 के तहत लड़की का बयान दर्ज कर ली है और कार्रवाई में जुट गई है.

दावा किया जा रहा है कि नाबालिग लड़की के साथ गलत करने वाले सभी 6 आरोपी मुस्लिम समुदाय से हैं और सभी नाबालिग हैं. आरोपियों ने मिलकर पीड़िता से हजरों रुपए ठगे और कई बार उसके साथ रेप-गैंगरेप किया. स्थानीय एसपी विकास सांगवान ने कहा है कि पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है. जांच के बाद किसी गिरफ्तारी को लेकर सोची जाएगी.

Beawar Tonk Rajasthan gangrape

Recent News