पाकिस्तान ने किया परीक्षण का ऐलान, उससे पहले ही भारत ने लॉन्च की धाकड़ मिसाइल, बदल देगा युद्ध का रुख!

Rahul Jadaun 24 Apr 2025 05:17: PM 1 Mins
पाकिस्तान ने किया परीक्षण का ऐलान, उससे पहले ही भारत ने लॉन्च की धाकड़ मिसाइल, बदल देगा युद्ध का रुख!

नई दिल्ली: पहलगाम में हुए हमले के बाद पाकिस्तान लगातार मिसाइल और परमाणु का नाम लेकर भारत पर दवाब बनाने की कोशिश में जुटा हुआ था. लेकिन पाकिस्तान केवल धमकी देता रह गया और भारत ने एक ऐसी मिसाइल को लॉन्च भी कर दिया जो कभी भी युद्ध का रुख बदलने का दम रखती है. भारत ने आज जो मिसाइल लॉन्च की है इसने पाकिस्तान की टेंशन को और भी बढ़ा दिया है

भारत ने लॉन्च की मिसाइल

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनातनी में भारतीय नौसेना ने एक स्वदेशी मिसाइल को लॉन्च किया है. इसकी लॉन्चिंग युद्धपोत INS से की गई, इसमें समुद्र में तेजी से उड़ने वाले टारगेट पर सटीक हमला किया गया है. भारतीय सेना ने खुद ही मिसाइल Destroyer का निर्माण किया है. इसका निशाना एकदम सटीक है. ये मिसाइल भारतीय नौसेना को और भी ज्यादा ताकतवर बना देगी. जिसके अगर पाकिस्तान की तरफ से समुद्र में भारत पर हमला करने की कोशिश की जाती है तो वहां पड़ौसी दुश्मन देश को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

पाकिस्तान भी करने वाला है मिसाइल टेस्टिंग

पाकिस्तान अपनी मिसाइल की टेस्टिंग अरब सागर में करने जा रहा है, पाकिस्तान की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया था कि 24-25 अप्रेल को कराची में समुद्र तट पर इस मिसाइल का परीक्षण किया जा सकता है. ये मिसाइल सतह से सतह पर हमला करने में सक्षम होगी. पाकिस्तान की इस परीक्षण के माध्यम से भारत को एक बार फिर से गीदड़ भभकी देना चाहता है. हालांकि भारत ने पाकिस्तान से पहले ही अपनी मिसाइल का सफल परीक्षण कर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

india launch missile pakistani missile pm modi warns pakistan pm modi in bihar pm modi amit shah ajeet doval

Recent News