भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच से पहले हिंदू महासभा ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ शुरू किया विरोध-प्रदर्शन

Global Bharat 06 Sep 2024 06:12: PM 1 Mins
भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच से पहले हिंदू महासभा ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ शुरू किया विरोध-प्रदर्शन

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है, लेकिन इसके पहले ही हिंदू महासभा ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. भारत को पहले टेस्ट के लिए चेन्नई और दूसरे टेस्ट के लिए कानपुर जाना है. हालांकि, कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं. यानी भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच का वेन्यू बदल सकता है. लेकिन अब तक इस संबंध में कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है.

दरअसल हाल के दिनों में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं, जिनके चलते विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं. इसी वजह से हिंदू महासभा बांग्लादेश क्रिकेट टीम के भारत आने का विरोध कर रही है. 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है, लेकिन इस मैच को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शिफ्ट करने की चर्चा है. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

भारत के लिए बांग्लादेश को हराना आसान नहीं होगा, क्युकी हाल ही में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज जीती है. बांग्लादेश ने पाकिस्तान में बेहतरीन प्रदर्शन किया और सीरीज अपने नाम की. टीम के सबसे ज्यादा रन मशफिकुर रहीम ने बनाए, जिन्होंने दो मैचों में 216 रन बनाए. लिटन दास ने भी 194 रन बनाए. गेंदबाजी में मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों की घोषणा करने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 सितंबर को टीम का ऐलान हो सकता है. इस वक्त टीम इंडिया के कई खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं और इसी प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ता उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए चुनेंगे. 

भारत और बांग्लादेश के बीच यह टेस्ट सीरीज क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक साबित हो सकती है. दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए, यह देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी टीम बेहतर प्रदर्शन कर पाती है.

Recent News