Bharat Pakistan War Live: पाकिस्तान ने बॉर्डर इलाके में एक बार फिर से गोलीबारी शुरू कर दी है. सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई है कि पाकिस्तान ने पठानकोट, फिरोजपुर में मिसाइल से हमला किया है, जिसे मार गिराया गया है. उधर कुपवाड़ा में भी भारी गोली की खबर है. पोखरण, जैसलमेर में भी धमाके की आवाज सुनाई दे रही है.
विश्व बैंक ने दिया पाकिस्तान को झटका
भारत-पाक जंग के बीच विश्व बैंक ने भी पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है, बैंक का कहना है कि सिंधु जल समझौते पर हम कुछ नहीं कर सकते हैं, क्योंकि हमारा काम सिर्फ लोन देना है, उससे ज्यादा हम किसी मामल ने में हस्तक्षेप नहीं करेंगे, बता दें कि भारत की तरफ से जल समझौता तोड़ने के बाद पाकिस्तान विश्व बैंक में पहुंचा था, जहां वो चाहता था कि बैंक इस समझौते को लेकर भारत पर दवाब बनाए, लेकिन अब पाकिस्तान की उम्मीदों को विश्व बैंक ने भी तोड़ दिया है.
पाक आर्मी का मनगढ़ंत बयान
पाकिस्तानी सेना की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उसने भारत पर कोई हमला नहीं किया है, भारत सरकार केवल ड्रामा कर रही है, उसे इस ड्रामे और सिनेमा से अलग हटकर हकीकत की दुनिया में आना चाहिए, क्योंकि जब पाकिस्तान, भारत पर हमला करेगा तो वो अपने चुने हुए वक्त और चुनी हुई जगह से हमला करेगा, और इस हमले की गूंज पूरी दुनिया को सुनाई देगी. इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया है कि- अब हर मिसाइल अपना डिजिटल प्रूफ और सिग्नेचर छोड़ती है, भारत अपनी तरफ से कोई कहानी नहीं गढ़ सकता है. खबर अपडेट की जा रही है...