- न्यू इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते, सीनियर सिटीजंस के लिए सरकारी प्लान क्या?
- खिलौना से लेकर AI तक सरकार की 15 बड़ी घोषणाएं, सुनकर चकरा जाएगा माथा
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना 8वां बजट पेश कर दिया हैं... इस बजट में 5 बड़ी जगहों पर फोकस किया गया है, जिसमें- विकास में तेजी लाना, सुरक्षित समावेशी विकास, निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देना, घरेलू खर्च में वृद्धि और भारत के उभरते मध्यम वर्ग की खर्च करने की शक्ति को बढ़ाना. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा इसके अलावा भी कई ऐलान किए गए हैं.
- इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत, अब सालाना 12.75 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं.
- न्यू इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते लाया जाएगा. इन डायरेक्ट टैक्स रिफॉर्म को बाद में बताएंगे.
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है.
- इनकम टैक्स फाइलिंग की सीमा को 2 साल से बढ़ाकर 4 साल कर दिया है.
- कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी, पिछले 4 साल का IT रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे.
- अगले 6 साल मसूर, तुअर जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए फोकस.
- कपास की पैदावार बढ़ाने के लिए 5 साल का मिशन, इससे देश का कपड़ा उद्योग मजबूत बनेगा.
- किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख होगी.
- बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा, इससे छोटे किसानों और व्यापारियों को फायदा.
- छोटे उद्योगों को विशेष क्रेडिट कार्ड, पहले साल 10 लाख कार्ड जारी होंगे.
- MSME के लिए लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़, 1.5 लाख करोड़ तक का कर्ज मिलेगा.
- स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए किया जाएगा. गारंटी फीस में भी कमी होगी.
- खिलौना उद्योग के लिए मेक इन इंडिया के तहत विशेष योजना शुरू की जाएगी.
- 23 IIT में 1.35 लाख स्टूडेंट्स मौजूद - IIT पटना का विस्तार होगा.
- एक्सीलेंस फॉर आर्टिफिशियल फॉर AI के लिए 500 करोड़ रुपए का ऐलान.
- मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ाने का ऐलान.
- सरकार ने 7 टैरिफ रेट को हटाने का फैसला किया गया है. 8 टैरिफ रेट ही रह जाएंगे. सोशल वेलफेयर सरचार्ज हटाने का प्रस्ताव दिया गया है.
इसके अलावा, सरकार ने खासतौर पर बिहार पर भी फोकस किया है. जहां इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. यहीं वजह है कि बजट में वित्त मंत्री ने बिहार के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी की स्थापना करने का ऐलान किया. साथ ही राज्य में IIT के विस्तार की बात कही और मखाना बोर्ड और 3 नए एयरपोर्ट भी बनाए जाने का ऐलान अपने भाषण में किया. आप सरकार के इस बजट को कैसे देखते हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
union budget 2025
income tax budget 2025
union budget 2025 income tax