नई दिल्ली: बिहार में नई NDA सरकार के स्वरूप पर से पर्दा उठ गया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया को बताया कि आगामी सरकार में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद संभालेंगे. बस उनकी नेता के रूप में औपचारिक घोषणा शेष है.
जायसवाल के अनुसार, मंगलवार सुबह 10 बजे भाजपा मुख्यालय में पार्टी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें भाजपा नेता का चुनाव होगा. उसके बाद NDA विधानमंडल दल की संयुक्त बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया जाएगा.
शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर की शाम पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इस बीच, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सुबह नीतीश कुमार से मुलाकात के लिए उनके आवास पहुंचे.
नीतीश कुमार आज सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की. तत्काल बाद वे राजभवन जाकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को इस्तीफा सौंप दिया. आज और कल NDA घटक दलों में लगातार बैठकें होंगी. मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के साथ प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.