नई दिल्ली: बिहार से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बहू ने अपनी ही सास को जिंदा जला कर बेरहमी के साथ मार डाला है. ये खबर जैसे ही लोगों को पता चलती है तो पूरे इलाके में हड़कंप मच जाता है, लोग हैरान रह जाते हैं कि एक बहू अपनी सास के साथ ऐसी हैवानियत कैसे कर सकती है. फिलहाल पुलिस ने बहू को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा है.
बहू ने ही की है हत्या
ये पूरा मामला बिहार के सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र का है, जहां नेहरू चौक, हवाई अड्डा मोहल्ला में गीता देवी (50) अपने पति पवन कुमार, बेटे शालू कुमार और बहू सुनीता के साथ रहती थीं. पुलिस को दिए गए आवेदन में पवन और उनके बेटे शालू ने बताया है को वो लोग गुरूवार की रात जब अपने घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख हैरान रह गए. क्योंकि गीता देवी जली हुई थीं. जबकि बहू सुनीता अपने कमरे में आराम से बैठी हुई थी, उसे सास की कोई चिंता नहीं थी. गीता देवी को ऐसी हालात में देख पति और बेटा तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचते हैं. जजहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो जाती है.
आरोपी बहू गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक गीता देवी ने मौत से पहले अपने पति और बेटे को बताया था कि बहू गीता ने ह उन्हें जलाया है. इसी वजह से सुनीता के नाम पर मुकदमा दर्ज कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है. जबकि मृतक गीता देवी के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस इस घटना के पीछे का कारण जानने में जुटी है तो पूरे इलाके में इस बहू की हरकत के बाद खौफ का महौल बना हुआ है.