पटना/मुजफ्फरपुर: बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की मतगणना में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नरेंद्र प्रसाद सिंह (एनपी सिंह) विजयी रहे हैं. उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा को करीब 594 वोटों के अंतर से हराया.
सिंह को 2,945 मत मिले, जबकि भूषण झा 2,351 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे. सीपीआई के संजय कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे. दरभंगा शिक्षक सीट पर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं.
उन्होंने करीब 2,058 मत हासिल कर कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा और अन्य प्रत्याशियों से बढ़त बनाई है. रण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज प्रथम वरीयता के मतों में आगे हैं. जदयू के आनंद पुष्कर दूसरे और जन सुराज के आफाक अहमद तीसरे स्थान पर हैं.
यहां दूसरी वरीयता के मतों की गिनती जारी है. आठ सीटों (चार स्नातक और चार शिक्षक) पर मतगणना चल रही है. तिरहुत शिक्षक सीट पर एनडीए को पहली जीत मिली है. बाकी सीटों के अंतिम नतीजों का इंतजार है.