PM मोदी की काशी में अखिलेश की सपा आगे...वाराणसी MLC काउंटिंग में सपा के पक्ष में रुझान

Amanat Ansari 27 Oct 2026 05:05 PM 1 Mins
PM मोदी की काशी में अखिलेश की सपा आगे...वाराणसी MLC काउंटिंग में सपा के पक्ष में रुझान

वाराणसी/लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की मतगणना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काशी (वाराणसी) में समाजवादी पार्टी को शुरुआती बढ़त मिल रही है. शुरुआती रुझानों के अनुसार वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में लाल बिहारी यादव भाजपा उम्मीदवारों से आगे चल रहे हैं.

11 एमएलसी सीटों (5 स्नातक और 6 शिक्षक) पर मंगलवार सुबह से मतगणना जारी है. ये नतीजे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माने जा रहे हैं. वाराणसी में मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है. अंतिम नतीजों का इंतजार है.

Recent News