बंगाल में 17 साल की लड़की से रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में मारा गया, पुलिस से छीनी थी सर्विस गन

Amanat Ansari 27 Oct 2026 03:17 PM 1 Mins
बंगाल में 17 साल की लड़की से रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में मारा गया, पुलिस से छीनी थी सर्विस गन

उत्तर 24 परगना: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गाइघाटा में 17 वर्षीय लड़की के रेप और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रह्लाद दास सोमवार रात पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी को क्राइम रीकंस्ट्रक्शन के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया था, जहां उसने एक पुलिसकर्मी से सर्विस गन छीनकर फायरिंग की और भागने की कोशिश की.

जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और अस्पताल में मृत घोषित किया गया. 24 अक्टूबर को पीड़िता के लापता होने का मामला सामने आया था. अगले दिन उसका शव अर्धनग्न अवस्था में मिला. प्रह्लाद दास को परिवार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था.

IGP के अनुसार, आरोपी भागने की कोशिश में था और उसने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. स्थानीय पंचायत के उप-प्रमुख और ग्राम पंचायत सदस्य ने पुलिस की कार्रवाई की पुष्टि और स्वागत किया है.

उन्होंने कहा कि वे चाहते थे कि आरोपी को कड़ी सजा मिले. यह घटना जुलाई में दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर में हुए एक अन्य रेप-हत्या मामले के आरोपी के एनकाउंटर के समान बताई जा रही है.

Recent News