बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को होगा उपचुनाव

Global Bharat 10 Jun 2024 01:51: PM 1 Mins
बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को होगा उपचुनाव

चुनाव आयोग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश समेत 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. इन राज्यों के 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को मतदान कराए जाएंगे. ये चुनाव ऐसे वक्त में हो रहा है, जब हाल ही में लोकसभा चुनाव संपन्न हुआ है और इसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत मिला है.

बता दें कि उप चुनाव के लिए बिहार की 1, पश्चिम बंगाल की 4, मध्य प्रदेश की 1, तमिलनाडु की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1 और हिमाचल प्रदेश की 3 सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होगा. चुनाव आयोग ने बताया है कि इन सीटों पर नोटिफिकेशन 14 जून को जारी होगा.

चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून को होगी. वहीं नामांकन की स्क्रूटनी 24 जून को कराई जाएगी. साथ ही नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून को तय की गई है. यहां पर वोटिंग 10 जुलाई को होगी और नतीजे 13 जुलाई को आएंगे.

ज्ञात रहें कि हाल ही में देश में लोकसभा चुनाव हुए थे और इनके नतीजे 4 जून को आ गए थे. चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला है. जिसके बाद पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने अपने-अपने पद की शपथ भी ले ली है.

हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने अकेले बहुमत हासिल नहीं किया है. इस चुनाव में बीजेपी को 240 सीटें ही मिल सकी है. वहीं एनडीए ने 293 सीटें हासिल की है और गंठबंधन को 234 सीटें मिली है. फिर भी गठबंधन इस प्रदर्शन को अच्छा मान रहा है.

Recent News