सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल: भाजपा पार्षद के बेटे ने 30 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया, वीडियो किया वायरल!

Amanat Ansari 26 Mar 2026 07:38: PM 1 Mins
सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल: भाजपा पार्षद के बेटे ने 30 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया, वीडियो किया वायरल!

नई दिल्ली: गोवा में एक चौंकाने वाला सेक्स स्कैंडल सामने आया है, जिसमें एक भाजपा पार्षद के 20 वर्षीय बेटे को नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी सोहम नाइक पर करीब 30 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने, उनके अश्लील वीडियो बनाने, उन्हें ब्लैकमेल करने और उन वीडियोज को ऑनलाइन वायरल करने का आरोप है. पुलिस ने अब तक तीन एफआईआर दर्ज की हैं और मामले की जांच गोवा क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है.

मामला तब उजागर हुआ जब सोहम नाइक शराब के नशे में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था. उसने घमंड में आकर अपने मोबाइल पर उन आपत्तिजनक वीडियोज को अपने साथियों को दिखाया. जैसे-जैसे यह बात इलाके में फैली, स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया. रविवार को कुडचेड पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. उन्होंने प्रदर्शन किया और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो वे बंद का आह्वान करेंगे.

इसके बाद पुलिस ने सोहम नाइक को हिरासत में ले लिया. पुलिस के अनुसार, घटना लगभग तीन साल पुरानी है, जब आरोपी और पीड़ित दोनों कॉलेज में पढ़ते थे और नाबालिग थे. आरोपी पर पॉक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट और गोवा बाल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. स्थानीय अदालत ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

भाजपा पार्षद सुशांत नाइक के बेटे होने के कारण इस मामले में राजनीतिक रंग भी आ गया है. आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ऐसे अपराधियों को संरक्षण दे रही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कड़ी सजा की मांग की और पीड़ित नाबालिग लड़कियों को न्याय दिलाने की अपील की. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बरामद वीडियो क्लिप्स में पीड़ितों के चेहरे अभी तक साफ नहीं दिख रहे हैं और जांच मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच पर भी केंद्रित है. 

soham naik bjp councillor son soham naik goa Goa news

Recent News