लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के बाद बीजेपी नेता अमित शाह संसद भवन (Parliament) पहुंचे. यहां संसदीय बैठक के लिए एनडीए के सभी सांसद पहुंचे हैं.
इस बीच अमित शाह ने कहा कि “हम लोग जो फैसला करने जा रहे हैं, वो आजाद भारत के इतिहास का एक ऐतिहासिक फैसला है...कि 60 साल के बाद, तीसरी बार कोई व्यक्ति लगातार प्रधानमंत्री बनने जा रहा है....तो वो हैं हमारे नेता नरेंद्र मोदी.
एनडीए के सभी सांसदों को दी बधाई
इस दौरान उन्होंने जीत कर आए एनडीए के सभी सांसदों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री सहित तमाम सांसदों ने नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना है, जिसका मैं दिल से समर्थन करता हूं. अमति शाह ने कहा कि पीएम मोदी को संसदीय दल का नेता चुनने के लिए जो प्रस्ताव दिया गया है, वह सिर्फ एनडीए के सांसदों का ही प्रस्ताव नहीं है, बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का प्रस्ताव है.
मोदी के कार्यकाल को लेकर ये कहा
अमित शाह ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी और कामख्या से द्वारका तक के लोगों की मांग है कि अगले पांच सल तक देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करे. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने युगांतकारी कार्य किया है और 60 साल के बाद ऐसा हुआ है कि कोई तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.