लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली AIIMS से मिली छुट्टी, बुधवार रात को हुए थे भर्ती

Global Bharat 27 Jun 2024 07:16: PM 1 Mins
लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली AIIMS से मिली छुट्टी, बुधवार रात को हुए थे भर्ती

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को Ddelhi AIIMS से छुट्टी दे गई है. पूर्व प्रधानमंत्री को बुधवार देर रात को ही घबराहट होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे हॉस्टिपटल के जेरियाट्रिक विभाग के विशेषज्ञ की निगरानी में थे.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 96 वर्षीय आडवाणी की उम्र ज्यादा हो जाने के कारण उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. डॉक्टरों ने कहा है कि आडवाणी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी के बीमार होने की खबर ने देशभर में हलचल मचा दी थी. यहां यह भी बताते चलें कि लालकृष्ण आडवाणी को इसी वर्ष 30 मार्च को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. इस दौरान लालकृष्ण आडवाणी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया था.

वहीं इससे पहले आडवाणी को वर्ष 2015 में दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 में हुआ था. वो उस समय पाकिस्तान के कराची में थे. आडवाणी 1942 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक (RSS) में शामिल हो गए.

लालकृष्ण आडवाणी करीब 15 वर्षों तक BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य किया. वे लगभग 3 दशकों तक संसद रहे. साथ ही आडवाणी 7 बार लोकसभा सांसद और 4 बार राज्य सभा सांसद चुने गए और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया.

Recent News