TMC बागियों के लिए BJP के 'दरवाजे बंद', शमिक भट्टाचार्य बोले, "पार्टी का तृणमूलीकरण कभी नहीं होने देंगे"

Amanat Ansari 03 Jun 2026 04:45: PM 1 Mins
TMC बागियों के लिए BJP के 'दरवाजे बंद', शमिक भट्टाचार्य बोले,

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अंदरूनी कलह और बगावत चरम पर पहुंच गई है. इसी बीच बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने साफ-साफ ऐलान कर दिया है कि पार्टी किसी भी "दागी" TMC नेता को शामिल नहीं करेगी.

शमिक भट्टाचार्य ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा,  "टीएमसी के लिए हमारे दरवाजे बंद हैं. हमने बिना किसी को शामिल किए 207 का आंकड़ा छुआ है. जनता ने टीएमसी नेताओं के खिलाफ वोट दिया है. हम दागी लोगों को अपनी पार्टी में कैसे शामिल कर सकते हैं? बीजेपी का तृणमूलीकरण कभी नहीं होगा."

TMC में घमासान, BJP ने साफ किया रुख

TMC में सत्ता से बेदखल होने के बाद भारी खींचतान चल रही है. बागी विधायकों ने विधानसभा में नए नेतृत्व की मांग की है और 58 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे हैं. इस उथल-पुथल पर शमिक भट्टाचार्य ने तंज कसते हुए कहा कि अब TMC "खुद के ही खिलाफ" लड़ रही है. उन्होंने आगे कहा, "पश्चिम बंगाल की जनता ने TMC को पूरी तरह नकार दिया है. उनके लिए खेल खत्म हो चुका है. ममता बनर्जी ध्यान भटकाने के लिए दिल्ली की बात कर रही हैं."

BJP का संदेश साफ है कि पार्टी अब निचले स्तर से बनी अपनी ताकत पर भरोसा रखेगी और किसी भी विवादित चेहरे को शामिल करके अपनी छवि खराब नहीं होने देगी. क्या TMC के बागी नेता अब और ज्यादा निराश होंगे? बंगाल की सियासी गलियारों में इस बयान की चर्चा तेज हो गई है. 

Bengal BJP TMC disgruntled leaders Samik Bhattacharya Mamata Banerjee protest

Recent News