भाजपा दिल्ली अध्यक्ष ने यमुना में लगाई डुबकी, केजरीवाल को याद दिलाया वादा, आतिशी से की यह मांग...

Global Bharat 24 Oct 2024 01:27: PM 1 Mins
भाजपा दिल्ली अध्यक्ष ने यमुना में लगाई डुबकी, केजरीवाल को याद दिलाया वादा, आतिशी से की यह मांग...

भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (BJP Delhi President Virendra Sachdeva) ने यमुना में डुबकी लगाकर आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा है, क्योंकि AAP ने 2025 से पहले यमुना (Yamuna Pollution) को साफ करने का दावा किया था. वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने दिल्ली सीएम आतिशी (Delhi CM Atishi) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को चुनौती दी है कि यमुना का पानी हाथ में लेकर देखें. भाजपा नेता ने आईटीओ छठघाट पर पूर्व सीएम केजरीवाल और आतिशी के लिए कुर्सी भी लगाई थी. दिल्ली अध्यक्ष ने दोनों ही नेताओं को वहां आकर यमुना की हालत को भी देखने के लिए कहा था.

वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल ने यमुना जी को साफ करने का वादा किया था, जबकि यमुना की हालत बिगड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है और हर वादे की तरह यमुना को साफ करने का वादा भी पूरा नहीं किया है. सचदेवा ने आगे कहा कि पिछले 8 वर्षों में केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को यमुना की सफाई के लिए 8500 करोड़ रुपए दिए, लेकिन वह कहां है.

केजरीवाल ने उस पैसे का क्या किया. उन्होंने कहा कि जब आप टॉयलेट सीट नहीं छोड़े तो यमुना जी को कैसे छोड़ेंगे. भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली की हालत बद से बदतर होती जा रही है, लेकिन इन्हें यहां के लोगों की परवाह नहीं है. उन्होंने 2021 के वीडियो को यादव करते हुए कहा कि इसमें केजरीवाल ने छाती ठोककर कहा था कि हम यमुना को साफ करेंगे, लेकिन आज यमुना की हालत कैसी है, केजरीवाल और आतिशी खुद आकर देखे.

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान और एक टीवी कार्यक्रम के दौरान लोगों से वादा किया था कि वह 2025 तक यमुना को साफ कर देंगे. उस समय अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे. केजरीवाल ने कहा था कि 2025 विधानसभा चुनाव से पहले यमुना में डुबकी लगाकर दिखाएंगे, लेकिन अभी वास्तविक स्थिति वैसी नहीं है, जैसा वादा किया गया था. इसलिए अब भाजपा आम आदमी पार्टी को घेर रही है.

Yamuna pollution Yamuna dip BJP state president Yamuna dip BJP president Virendra Sachdeva

Description of the author

Recent News