हवाई जहाजों में धमकियों के बीच दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के बाहर धमाका, दहल उठे लोग

Global Bharat 20 Oct 2024 12:18: PM 1 Mins
हवाई जहाजों में धमकियों के बीच दिल्ली के रोहिणी में CRPF स्कूल के बाहर धमाका, दहल उठे लोग

दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में सोमवार को धमाके की तेज आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह धमाका केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार के पास हुआ. धमाके के तुरंत बाद धुएं का एक बड़ा गुबार देखा गया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए. धमाके की वजह से लोग दहशत में हैं.

धमाका इतना भयावह था कि धमाके की वजह से आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं. कुछ घरों के शीशे टूटने की भी जानकारी सामने आई है...पुलिस अपनी जांच में जुटी है...और तलाशी अभियान चला रही है. ऐसे में जांच के बाद ही ये सामने आएगा कि यह किसी प्रकार का हमला है या फिर कोई दुर्घटना.

पुलिस सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रही है, जिसमें विस्फोट के पीछे पटाखे की वजह भी शामिल है. फोरेंसिक टीम और क्राइम यूनिट विस्फोट स्थल से नमूने एकत्र कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.

पुलिस को सुबह 7:47 बजे जोरदार विस्फोट के बारे में पीसीआर कॉल मिली थी. मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों ने पाया कि स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है और दुर्गंध आ रही है, तथा पास की दुकानों और कारों के शीशे टूटे हुए हैं. घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है. विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच की जा रही है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमारी फोरेंसिक टीम और अपराध इकाई विस्फोट स्थल से नमूने एकत्र करने के लिए मौके पर है. यह एक पटाखा हो सकता है, लेकिन हम पूरे मामले की सभी कोणों से जांच कर रहे हैं.

वहीं इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कई उड़ानों को बम की धमकियां मिल रही हैं. पिछले 6 दिनों में बम की धमकियों के कारण 70 से ज़्यादा उड़ानें रोक दी गई हैं या उनका मार्ग बदल दिया गया है.

blast outside crpf school rohini crpf school rohini crpf school blast

Description of the author

Recent News