भाजपा विधायक के यहां काम करने वाली लड़की की फंदे से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप

Amanat Ansari 22 Jan 2026 07:03 PM 1 Mins
भाजपा विधायक के यहां काम करने वाली लड़की की फंदे से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप

नई दिल्ली: इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है. भगत सिंह नगर, खारच्चा की रहने वाली 19 वर्षीय नेहा यादव (पुत्री रवि यादव) ने बुधवार शाम को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नेहा बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के भतीजे यश शुक्ला के छोटे बच्चे की देखभाल का जिम्मा संभालती थीं.

उनके माता-पिता भी लंबे समय से विधायक के घर और फार्म हाउस पर घरेलू काम करते आ रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, नेहा उस दिन तबीयत खराब होने के कारण काम पर नहीं गई थीं. उनकी मां विधायक के बंगले पर ड्यूटी पर थीं, जबकि पिता फार्म हाउस से काम निपटाकर नगर निगम जोन में थे.

शाम को घर लौटने पर पिता ने दरवाजा न खुलने पर जांच की, तो बेटी को फंदे पर लटका पाया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा. कमरे की जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. नेहा की दो बड़ी बहनें भी हैं. बाणगंगा पुलिस अब आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों की गहन जांच में जुटी है.  

BJP MLA golu shukla girl sucide Indore News madhya pradesh news

Recent News