जेठ का छोटे भाई की पत्नी से था अवैध संबंध, परिवार को नहीं था बर्दाश्त, दोनों ने उठाया खतरनाक कदम

Amanat Ansari 01 Dec 2025 12:29: PM 1 Mins
जेठ का छोटे भाई की पत्नी से था अवैध संबंध, परिवार को नहीं था बर्दाश्त, दोनों ने उठाया खतरनाक कदम

नई दिल्ली: बालाघाट जिले के रामपायली थाना क्षेत्र के सालेबर्डी गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पास नाले पर बने डेम में दो शव तैरते दिखाई दिए. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को खबर की. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाला. मृतकों की शिनाख्त 45 वर्षीय प्रकाश राहंगडाले और 40 वर्षीय सीमा राहंगडाले के रूप में हुई. सबसे चौंकाने वाली बात यह कि दोनों के बीच जेठ और देवरानी-जेठानी का नहीं, बल्कि जेठ-बहू का रिश्ता था.

गांव वालों के अनुसार शनिवार शाम को दोनों घर से कहीं गए थे और उसके बाद लौटकर नहीं आए. किसी ने उन्हें येरवाटोला की तरफ जाते देखा था. रविवार सुबह डेम किनारे उनकी बाइक और चप्पलें पड़ी मिलीं, जिसके बाद लोगों ने पानी में झांककर देखा तो दोनों के शव दिखे.

आस-पास के लोगों में यह बात जोरों पर थी कि काफी समय से जेठ-बहू के बीच नाजायज संबंध थे और घर वाले भी इस बात से परेशान थे. पुलिस को डेम के पास ही एक खाली कीटनाशक की शीशी मिली है. दोनों शवों पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं, जिससे पुलिस का शुरुआती आकलन यही है कि यह संयुक्त आत्महत्या का मामला हो सकता है.

रामपायली थाना प्रभारी दिलीप मौर्य ने बताया, “दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. कीटनाशक की शीशी मिलने और शरीर पर चोट न होने से प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम और अन्य जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर हुआ क्या था.”

फिलहाल पूरे गांव में सन्नाटा है और इस दुखद घटना ने हर किसी को हिला कर रख दिया है. पुलिस दोनों परिवारों से भी पूछताछ कर रही है ताकि मौत के पीछे की असल वजह सामने आ सके.

Family Affair Crime Family Drama Jeht Bahu Affair Local Crime

Recent News