पत्नी को ससुराल में छोड़कर साली के साथ भाग गया जीजा, 2 साल पहले हुई शादी

Amanat Ansari 14 Dec 2025 01:35: PM 1 Mins
पत्नी को ससुराल में छोड़कर साली के साथ भाग गया जीजा, 2 साल पहले हुई शादी

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में स्थित सौरई खुर्द गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया. यहां एक युवक ने अपनी ससुराल वालों का भरोसा तोड़ते हुए अपनी ही साली को बहला-फुसलाकर भगा ले गया, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया.

घटना के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले परिवार ने बड़ी बेटी की कोर्ट मैरिज एक स्थानीय युवक से कराई थी. शादी के बाद दामाद का ससुराल में आना-जाना सामान्य था. हाल ही में जब लड़की का पिता किसी काम से बाहर गया था, तभी दामाद घर पहुंचा और छोटी बेटी को अपने साथ ले भागा.

पिता के घर लौटने पर बेटी गायब मिली. परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. अंत में उन्होंने सैनी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है. मामले की गहराई से जांच चल रही है तथा हर संभव जगह पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है.

इस घटना से न केवल परिवार सदमे में है, बल्कि पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग पुलिस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं.

Kaushambi Uttar Pradesh Brother in law Jija Sali

Recent News