राम मंदिर चढ़ावा चोरी आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर की तलवार! अयोध्या विकास प्राधिकरण ने जारी किया नोटिस

Amanat Ansari 02 Jul 2026 10:27: AM 1 Mins
राम मंदिर चढ़ावा चोरी आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर की तलवार! अयोध्या विकास प्राधिकरण ने जारी किया नोटिस

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी लवकुश मिश्रा से जुड़ी एक प्रॉपर्टी पर अब बुलडोजर चलने का खतरा मंडरा रहा है. अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने इस संपत्ति पर नियमों का उल्लंघन करते हुए निर्माण करने का आरोप लगाते हुए नोटिस जारी किया है. संपत्ति लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर रजिस्टर्ड है. ADA ने मालिक को एक सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा है कि क्या उनके पास मंजूरशुदा बिल्डिंग प्लान है या नहीं.

जांच में क्या निकला?

अधिकारियों ने साइट पर निरीक्षण किया तो पाया कि निर्माण स्वीकृत मानकों के अनुसार नहीं हो रहा है. अगर मालिक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो प्राधिकरण आगे कार्रवाई कर सकता है, जिसमें डिमोलिशन (तोड़ने) की कार्रवाई भी शामिल है.

प्रॉपर्टी का ब्योरा  

  • भूमि अक्टूबर 2025 में खरीदी गई थी (लवकुश मिश्रा के मंदिर ट्रस्ट ऑफिस में काम करने के दौरान).
  • 1000 वर्ग फीट प्लॉट पर दो मंजिला मकान बन रहा है.
  • प्लॉट की कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही है.

लवकुश मिश्रा मंदिर में चढ़ावे गिनने वाले स्टाफ में था और उसकी सैलरी मात्र 12-15 हजार रुपए महीना थी. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में लवकुश मिश्रा समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने कई जगहों से लाखों रुपए नकद बरामद किए हैं. अयोध्या पुलिस और SIT इस मामले की गहन जांच कर रही है.

Lavkush mishra Ayodhya Ram Mandir Ram Temple

Recent News