बलिया में बुर्के वाली महिला ने वोटिंग सेंटर पर किया हंगामा, वाराणसी में EVM पर टेप चिपकाने की शिकायत, बंगाल में बवाल

Global Bharat 01 Jun 2024 01:19: PM 1 Mins
बलिया में बुर्के वाली महिला ने वोटिंग सेंटर पर किया हंगामा, वाराणसी में EVM पर टेप चिपकाने की शिकायत, बंगाल में बवाल

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान को लेकर वाराणसी में मतदान जारी है.  लोग वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं. लेकिन इसी बीच वोटिंग के दौरान बलिया से एक ऐसी ख़बर आई, जिसने होश उड़ा दिए. बलिया में एक बुर्के वाली महिला बिना वोट किए ही वापस घर लौट गई. यहां तक कि सुरक्षाकर्मियों से भी उसकी नोंकझोक हो गई.

अब वो बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग करना चाहती थी इसलिए वोट देने से रोका या फिर वजह कोई और थी ये तो सुरक्षाकर्मी ही बता सकते हैं. पर बुर्के वाली महिला ने जो कहा है, उसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. 

सिर्फ इतना ही नहीं सपा ने कई बूथों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं. सपा ने वाराणसी लोकसभा के सेवापुरी विधानसभा और रोहनिया विधानसभा पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है.

सपा ने ट्वीट कर लिखा कि वाराणसी लोकसभा के सेवापुरी विधानसभा के बूथ संख्या 68, 68 पर भाजपा के लोगों द्वारा मतदाताओं पर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का दवाब बनाया जा रहा है. यही नहीं एक वीडियो भी जारी किया, जिसमे कुछ महिलाएं पर्ची दिखा कर अपनी बात रख रहे हैं. 

बता दें कि इस वीडियो में महिलाओं का यही कहना है कि वाराणसी लोकसभा की रोहनिया विधानसभा में बूथ संख्या 191, 192, 193 पर कांग्रेस पार्टी के बटन के ऊपर टेप लगा दिया गया है और चुनाव अधिकारियों के द्वारा धांधली की जा रही है. 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 लोकसभा सीटों पर आज मतदान जारी है. वहीं पश्चिम बंगल में वोटिंग के बीच बवाल हो रहा है. कहीं पर EVM पर पानी फेंक दिया गया.

चुनाव आयोग (EC) को पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दलों से चुनाव संबंधी 1,450 शिकायतें मिली हैं. EC के अनुसार, सुबह 11 बजे तक राजनीतिक दलों द्वारा करीब 1,450 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें ईवीएम में गड़बड़ी, एजेंटों को मतदान केंद्रों में प्रवेश करने से रोकने और मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया गया है.

Recent News