By Election Result 2024: बद्रीनाथ में हारी BJP, कांग्रेस की बल्ले-बल्ले!

Global Bharat 13 Jul 2024 11:48: AM 1 Mins
By Election Result 2024: बद्रीनाथ में हारी BJP, कांग्रेस की बल्ले-बल्ले!

इसी के साथ उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत हो गई है. बद्रीनाथ से कांग्रेस के लखपत बुतोला साढ़े तीन हज़ार वोट से जीते हैं. मंगलोर में पुलिस की लाठियों के शोर के बीच साढ़े चार सौ वोट से कांग्रेस के क़ाज़ी निज़ामुद्दीन चुनाव जीत गए हैं. वहीं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार 1556 वोट से जीत गई हैं.

देश के 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद आज मतगणना जारी है. शुरुआती रुझानों में बंगाल में टीएमसी को बढ़त मिली है. पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) आगे चल रही है और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की बढ़त बनी हुई है. वहीं उत्तराखंड के 2 सीटों पर भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पिछड़ती हुई नजर आ रही है. इन सीटों पर 10 जुलाई को मतदान हुआ था.

बता दें कि बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था. जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी धीरन साह आगे चल रहे हैं.

वहीं उत्तराखंड की हरिद्वार और बद्रीनाथ सीट पर भी कांग्रेस आगे चल रही है. पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है. वहीं बिहार की रूपौली सीट पर जदयू प्रत्याशी को भारी बढ़त मिली हुई और आरजेडी तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है. जबकि पंजाब में AAP प्रत्याशी बढ़त बनाए रखा है. यह खबर लगातार अपडेट की जाएगी.

  • इसी के साथ पंजाब के जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी चुनाव जीती है.
  • पश्चिम बंगाल के पांच विधानसभा उपचुनाव में पांचो सीटों पर टीएमसी उम्मीदवार जीत की ओर है.
  • बिहार विधानसभा उपचुनाव में जदयू के उम्मीदवार जीत की ओर
  • तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव में डीएमके उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित
  • उत्तराखंड के दोनों विधानसभा का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में
  • हिमाचल प्रदेश के तीनों परिणाम प्राप्त दो कांग्रेस के पक्ष में एक भाजपा के पक्ष में

Recent News