Chandrashekhar: नगीना से आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर मेरठ पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई बड़े और विवादित बयान दिये, चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि सरकार ने उनके ऊपर बहुत जुल्म किए हैं, उनका बहुत टॉर्चर किया गया है. देश पर हुए अत्याचारों को मैं मरते दम तक नहीं भूलूंगा, इसके साथ ही सांसद ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी कई सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि पहले दावा किया जा रहा था कि लाहौर और कराची पर कब्जा कर लिया है, लेकिन अगले दिन सरकार ने खुद को खाली हाथ साबित कर दिया.
मेरठ की मवाना तहसील पहुंचे थे सांसद
दरअसल सांसद मेरठ की मवाना तहसील पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर और कांशीराम को श्रद्धांजलि दी, इसके बाद कर्यकर्ताओं के साथ किये संबोधन में यूपी और केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाते हुए हमला बोला, सांसद ने कहा कि इस सरकार ने मेरे साथ बहुत अत्याचार किये हैं, मेरे ऊपर गोलियां चलवाईं, मेरे नाखून उखाड़ लिये गए, मुझे लाठियों से भी पीटा गया, एक बार के लिए अपने ऊपर हुए हर सितम को मैं बूल सकता हूंस लेकिन देश के लोगों पर किये जा रहे अत्याचारों को मैं मरते दम तक कभी भी नहीं भूल सकता हूं.
भारत-पाक युद्ध पर तंज
पहलगाम हमले के बाद जब भारत ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर से सबक सिखाया तो चंद्रशेखर ने इस पर भी तंज कसा है, उन्होंने कहा कि सरकार ने एक दिन में तो दावा किया कि लाहौर-कराची तक कब्जा हो चुका है, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने खुद को खाली हाथ साबित भी कर दिया. इस दौरान बेरोजगारी को लेकर सवाल उठाने के साथ-साथ समान शिक्षा का अधिकार छीनने का आरोप भी नगीना सांसद ने सरकार के ऊपर लगाया.
आंदोलन का ऐलान
चंद्रशेखर ने अपने संबोधन में सरकार को चेतावनी भी दी है, कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो दलित समाज के साथ पूरे देश में आंदोलन छेड़ा जाएगा, इसके साथ ही चंद्रशेखर ने चेतावनी दी है कि हम आने वाले चुनावों में दलित, मुस्लिम और पिछड़े वर्ग को साथ लेकर सरकार बनाएंगे, और इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे, इस दौरान चंद्रशेखर ने बोधगया को आजाद करने की भी मांग को दोहराया.
चंद्रशेखर की मांगें
सांसद का मानना है कि देश में मुसलमानों और दलितों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहा है, बीजेपी सरकार पुलिस के के साथ मिलकर इनका दमन कर रही है. चंद्रशेखर ने मांग रखी है कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए, गुर्जर सम्राट मिहिर भोज को भारत रत्न देकर सम्मानित किया जाना चाहिए, भारतीय सेना में चमार और गुर्जर रेजिमेंट की भी स्थापना होनी चाहिए, समान शिक्षा नीति लागू हो, हस्तिनापुर को रेलवे लाइन से जोड़ा जाए, इसके अलावा मुस्लिमों और दलितों पर हो रहे अत्याचार तुरंत रुकें.