Changur Baba Case Big Update: छांगुर बाबा की कोठी पर योगी का बुलडोज़र दौड़ चुका है, सवाल दफ्न नहीं हुए हैं, आख़िर यूपी को बंगाल बनाने के पीछे किसकी साज़िश है? वो कौन है जो योगी को खुली चुनौती दे रहा है? बंगाल की तरह यूपी में कैसे धर्मांतरण का रैकेट रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहा है? धर्मांतरण सिंडिकेट में आख़िर कौन-कौन लोग शामिल हैं? ये बात साल 2002 की है, गोरखपुर में धर्मांतरण का एक मुद्दा आया, योगी उस वक्त मायावती की पुलिस से भिड़ जाते हैं, पुलिस योगी के आगे सरेंडर कर देती है, धर्मांतरण पर योगी के एक नहीं बल्कि कई बयान हैं! संसद से लेकर सड़क तक योगी धर्म के ठेकेदारों के पीछे हाथ धोकर पिछले तीन दशक से पड़े हैं, लेकिन उनके ही राज्य यूपी में छांगुर बाबा का ऐसा कनेक्शन खुला कि हर कोई हैरान हो गया!
धर्मांतरण के पीछे की थोड़ी सियासत समझिए, PDA जिसमें दलित मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग है, वो इसका सबसे ज्यादा शिकार है, आंकड़े कहते हैं कि दलित बेटियों पर धर्मांतरण गैंग का सबसे ज्यादा निशाना होता है, दलितों को मोटिवेट करने के लिए यूपी के कई नेता सनातन विरोधी बयानबाज़ी करते हैं....सनातन के नाम पर वोट लेकिन धर्मांतरण के नाम पर ये कैसी चुप्पी?
योगी आदित्यनाथ अपराधियों को मिर्च का छौंका लगाने का दावा करते हैं, लेकिन यहां छांगुर बाबा जैसे अपराधी सालों से इस खेल के खिलाड़ी बने बैठे थे! पीलीभीत में हज़ारों हिन्दुओं को लालच दिया गया, उन्हें ईसाई बनाने की कोशिश जारी थी, प्रशासन तक ख़बर पहुंची, यूपी के कई ज़िलों में ये खेल चल रहा है, कहीं छांगुर तो कहीं अब्दुल की गिरफ्तारी हो रही है, लेकिन सवाल है यूपी की सियासत की ख़ामोशी क्या कहती है? योगी आदित्यनाथ भगवा रंग में हिन्दुओं की बात करते हैं, यूपी से बांग्लादेश के हिन्दुओं को आवाज़ देते हैं, लेकिन उनके ही राज़ में धर्मांतरण सिंडिकेट नासूर कैसे बन रहा है? आख़िर पर्दे के पीछे का किरदार कौन है? सिस्टम और कानून सख्त है, फिर भी छांगुर बाबा जैसे लोग कैसे मस्त हैं?