केदारनाथ के कपाट खुले, चार धाम यात्रा शुरू, पत्नी के साथ दर्शन करने पहुंचे CM धामी

Global Bharat 10 May 2024 10:08: AM 1 Mins
केदारनाथ के कपाट खुले, चार धाम यात्रा शुरू, पत्नी के साथ दर्शन करने पहुंचे CM धामी

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही आज से चार धाम यात्रा शुरू हो गई है. वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर दर्शन किए हैं. जानकारी मिली है कि केदारनाथ में पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली है और प्रबंधन संभालने में प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बता दें कि केदारनाथ धाम के अलावा गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट भी आज ही खुलेंगे, जबकि बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन 12 मई से होंगे. जानकारी मिली है कि केदारनाथ धाम से 16 किमी पहले गौरीकुंड में करीब 10 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 7 से 8 हजार के बीच था. यहां करीब 1500 कमरे हैं, जो भरे हुए हैं.

22.15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराए पंजीकरण

साथ ही हरिद्वार और ऋषिकेश में भी 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु आ चुके हैं. वहीं चार धाम यात्रा के लिए अब तक 22.15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण कराए हुए हैं. पिछले साल रिकॉर्ड 55 लाख लोगों ने दर्शन किए थे. वहीं यात्रा को देखते हुए मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है, जिसे देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आ रहे हैं.

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम को भी फूलों से सजाया गया

साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को भी फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है और केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया है. धाम में दर्शन के लिए इस बार श्रद्धालु आस्था पथ से जाएंगे. आस्था पथ पर बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था है. साथ ही बारिश व बर्फबारी से बचने के लिए रेन शेल्टर बनाया गया है.

Recent News