पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है, जिसमें बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई है. वहीं बीजेपी के सात अन्य कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का महौल और राज्य की ममता सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
यह घटना 22 मई देर रात की बताई गई है. तृणमूल कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने धारदार हथियार से बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का महौल है और स्थिति पर नियंत्रण के लिए केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है.
यह घटना नंदीग्राम के सोनचूरा गांव की बताई जा रही है. स्थानीय भाजपा नेताओं का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने धारदार हथियार से हमला किया किया गया है. हालांकि टीएमसी के नेताओं ने आरोपों को खारिज किया है.
मृत महिला की पहचान रथीबाला आड़ी (56) के रूप में की गई है. वहीं घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क अवरोध कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है.