सुशील कुमार मोदी की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

Global Bharat 05 Jan 2026 01:58: PM 1 Mins
सुशील कुमार मोदी की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजेन्द्र नगर स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क में पूर्व उप मुख्यमंत्री प‌द्मभूषण स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी जी की जयंती समारोह में शामिल हुये. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुशील कुमार मोदी जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, बिहार विधान परिषद् के सभापति  अवधेश नारायण सिंह, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक प्रमोद कुमार, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक संजय गुप्ता, विधायक रत्नेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी जेसी जॉर्ज, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पूर्व विधायक अरूण कुमार सिन्हा, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति तथा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी.

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित सुशील कुमार मोदी जी के जयंती कार्यक्रम में शामिल हुये. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुशील कुमार मोदी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सांसद राधामोहन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, विधायक संजय गुप्ता, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी जेसी जॉर्ज, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति तथा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी.

Sushil Kumar Modi Bihar Chief Minister Nitish Kumar Sushil Kumar Modi birth anniversary

Description of the author

Recent News