CM योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' में लोगों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

Global Bharat 29 Sep 2024 01:39: PM 2 Mins
CM योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' में लोगों की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन  लगाया. जनता दर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान लोगों ने सीएम योगी के सामने अपनी समस्याएं रखी, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना. साथ ही सीएम योगी ने कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान किया. कार्यक्रम में नागरिकों की लंबी कतार देखी गई, जिसमें खास तौर पर महिलाएं शामिल थीं.

सीएम योगी ने 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के दौरान जनता से बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनीं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश भी दिए. मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि जनता की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में 'जनता दर्शन' में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं.

उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जनता की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया. जनता दर्शन कार्यक्रम के बाद सीएम योगी ने गोरखपुर में मेवालाल गुप्ता गुरुकुल विद्यालय परिसर में चार कमरों का उद्घाटन किया. इससे पहले शनिवार को योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के यमुना नगर इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान पिछले साढ़े सात साल में राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ है और दंगाई या तो जेल में हैं या नरक में चले गए हैं.

यमुना के उस पार उत्तर प्रदेश है, साढ़े सात साल पहले वहां क्या स्थिति थी? हर तीन दिन में दंगे होते थे. कई महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था. न व्यापारी सुरक्षित थे, न बेटियां, लेकिन इन साढ़े सात सालों में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ. 'दंगाई या तो जेल के अंदर हैं या जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं'. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस है, जो समस्याएं देती है और दूसरी तरफ भाजपा है, जो समाधान देती है.

कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद 60 साल तक राज किया और देश को आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और जातिवाद जैसी समस्याएं ही दीं. जब देश 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के साथ आगे बढ़ रहा है, तो हमें समस्याओं की खोज करने वाली कांग्रेस को स्वीकार नहीं करना चाहिए. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा राहुल गांधी उत्तर प्रदेश आएंगे तो हरियाणा की आलोचना करेंगे, अगर वे केरल जाएंगे तो उत्तर प्रदेश की आलोचना करेंगे और जब वे विदेश जाएंगे तो भारत की आलोचना करेंगे.

UP News CM Yogi Adityanath CM Yogi Janta Darshan Gorakhpur Janta Darshan

Recent News