
खेल और खिलाड़ियों के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लगाव जग जाहिर है और जब बात खेल की नन्हे प्रतिभाओं की हो तो फिर कहना ही क्या.

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज महासंघ रेटेड खिलाड़ी कुशाग्र अग्रवाल के साथ शतरंज खेल पर उत्साहवर्धन वार्तालाप किया.

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में 'जनता दर्शन' कार्यक्रम आयोजन किया और लोगों की समस्याएं सुनी.

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए.

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ हर हफ्ते लखनऊ से गोरखपुर पहुंच कर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन करते हैं और अधिकारियों को समस्या का निराकरण करने का नर्देश देते हैं.