CM Yogi Adityanath ने लिया ऐसा एक्शन, जनता दरबार में रोती पहुंची महिला, हंसती हुई निकली

Amanat Ansari 16 Apr 2026 08:55: PM 2 Mins
CM Yogi Adityanath ने लिया ऐसा एक्शन, जनता दरबार में रोती पहुंची महिला, हंसती हुई निकली

CM Yogi Janta Darshan: एक तरफ बंगाल चुनाव में सीएम योगी की रैलियां लगी हैं, तो दूसरी तरफ गुरुवार के दिन गोरखपुर मंदिर में सीएम योगी का जनता दर्शन कार्यक्रम भी होना था, जहां वो तय समय के मुताबिक पहुंचते हैं, बिना किसी जल्दबाजी के करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनते हैं... कोई हाथ जोड़े कुर्सी पर बैठे योगी से न्याय की उम्मीद कर रहा था, तो कोई हाथों में पट्टी बांधे लड़का योगी से मदद की उम्मीद कर रहा था...एक महिला ऐसी भी थी जो व्हीलचेयर पर योगी के जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंची थी, जिसकी समस्या सुन योगी ने तुरंत समाधान के आदेश दिए, जबकि एक महिला जो रोती हुई अपने बच्चे को गोद में लेकर योगी से मदद मांगने पहुंची थी, उसे भरोसा दिलाते हैं कि पैसे के अभाव में आपके बच्चे का इलाज नहीं रुकेगा....इतना ही नहीं योगी उसके बच्चे को चॉकलेट भी देते हैं, और ये भरोसा दिलाते हैं कि चिंता की कोई जरूरत नहीं है, सब ठीक हो जाएगा.

इतना सुनते ही रोती हुई महिला के चेहरे पर सुकून लौट आता है... योगी इस दौरान कई और बच्चों को चॉकलेट बांटते हैं, जो उनके अलग अंदाज को दिखाता है, यानि एक ही वक्त में वो एक तरफ बच्चों और जनता के लिए प्यार बांट रहे होते हैं तो दूसरी तरफ अधिकारियों को अपराधियों और भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश देते हैं, यहां तक कि अस्पतालों की मनमानी को लेकर भी योगी पहले सख्त नजर आते रहे हैं, वो साफ कहते हैं आप इलाज करवाइए, पैसा हमारी सरकार देगी..उनका यही तरीका वो बंगाल जाकर वहां की जनता को बताते हैं, चुनावी रैली में ये साफ संदेश देते हैं कि हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे...

यानि बंटोगे तो कटोगे वाला जो नारा वो अपनी पहली रैली में नहीं दे पाए थे, इस बार उन्होंने बंगाल के बाराबनी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित रैली में इशारों में देते हैं, और वहां के बीजेपी कार्यकर्ताओं से लेकर टीएमसी के राज से परेशान लोगों तक को ये आश्वासन देते हैं कि आप घबराइए नहीं, टीएमसी के गुंडे हों, माफिया हों या कोई मौलाना कुछ बक रहा हो, इसकी चिंता बिल्कुल न करें, क्योंकि डबल इंजन की सरकार आते ही ये सभी आपको बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते नजर आएंगे...

योगी के इस बयान को सुनकर बंगाल की जनता का जोश हाई हो जाता है, और रैली में कुछ ऐसे समर्थक भी नजर आते हैं, जो योगी-मोदी और योगी की सिंगल तस्वीर लिए खड़े दिखते हैं, जो बंगाल में योगी के क्रेज को दिखाता है...

CM Yogi Yogi Adityanath Janta Darshan UP Janta Darshan

Recent News