योगी का ऐलान, बनेगा अखंड भारत ? पाकिस्तान-बांग्लादेश भारतवर्ष का हिस्सा

Global Bharat 08 Jan 2026 09:00: PM 1 Mins
योगी का ऐलान, बनेगा अखंड भारत ? पाकिस्तान-बांग्लादेश भारतवर्ष का हिस्सा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 से पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत का हिस्सा थे. सीएम योगी का यह बयान अखंड भारत की अवधारणा से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है, जिसे वह पहले भी कई मौकों पर उठाते रहे हैं. यह बयान ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों की खबरें चर्चा में हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह भारतवर्ष है, जिसमें वर्तमान का पाकिस्तान और बांग्लादेश भी शामिल हैं, और यही भारतीयों का देश है. यदि लोकतंत्र के बारे में किसी को जानना हो, तो उसे भारत से सीखना होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सीएम योगी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का हम आभार प्रकट करते हैं कि आज भारत को दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनाने में सफलता प्राप्त की है.

सीएम योगी ने पहले भी विभाजन को कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति का नतीजा बताते हुए पाकिस्तान और बांग्लादेश के गठन पर टिप्पणियां की हैं. हालांकि, इस बार का बयान सीधे तौर पर ऐतिहासिक तथ्य पर जोर देता है.

Undivided India India Pakistan India Bangladesh CM Yogi Yogi Adityanath

Description of the author

Recent News