नई दिल्ली: एक तरफ जहां देश में सब एकमत होकर तुर्की के बायकॉट की मांग कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अभी भी किंतु-परंतु में फंसती नजर आ रही है, कांग्रेस के नेता समझ ही नहीं पा रहे हैं कि उन्हें देश के दुश्मन पर क्या जवाब देना है? ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में, जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता तुर्की के सवाल पर एक दूसरे का मुंह ताकते नजर आते है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो लगातार वायरल भी हो रहा है, लोग कांग्रेस पर एक तरफ सवाल उठा रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस जनता के गुस्से का शिकार भी बन रही है.
कांग्रेस बेशक पाकिस्तान और भारत के इस हालात में राष्ट्रवादी बनने की कोशिश में है. लेकिन सच ये है कि नेताओं की नीति स्पष्ट नहीं है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा मीडिया को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान एक पत्रकार उनसे तुर्की के बायकॉट पर सवाल पूछते हैं. सवाल सुनते ही जो होता है, उसका वीडियो बेहद हैरान करने वाला है!