मल्लिकार्जुन खड़गे अस्पताल में भर्ती, कांग्रेस ने बताया कितना गंभीर है मामला?

Amanat Ansari 01 Oct 2025 11:32: AM 1 Mins
मल्लिकार्जुन खड़गे अस्पताल में भर्ती, कांग्रेस ने बताया कितना गंभीर है मामला?

नई दिल्ली: अचानक तबीयत खराब होने के चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें तेज बुखार और पेट में असहनीय दर्द के बाद बेंगलुरु स्थित एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां 83 वर्षीय कांग्रेस नेता इलाजरत हैं. पार्टी ने खड़गे को लेकर जानकारी दी है.

कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि चिंता की कोई बात नहीं है, उन्हें तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि खड़गे सात अक्टूबर को नागालैंड जाना है. ऐसे में उनके स्वास्थ्य का खास ख्याल रखा जा रहा है. बताते चलें कि मल्लिकार्जुन खड़गे एक भारतीय वकील और राजनेता हैं, जो वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता के पद पर हैं.

वे कर्नाटक के बीदर जिले के वरवट्टी गांव में एक दलित परिवार में पैदा हुए थे. बचपन में, 1948 में हैदराबाद के निजाम के रजाकारों द्वारा लगाई गई आग से वे बाल-बाल बच गए, जिसमें उनकी मां और बहन की जान चली गई. उन्होंने गुलबर्गा के नूतन विद्यालय से स्कूली शिक्षा पूरी की, गुजरात कॉलेज, गुलबर्गा से बीए की डिग्री प्राप्त की और सेठ शंकरलाल लाहोटी लॉ कॉलेज, गुलबर्गा से विधि स्नातक बने.

कानूनी करियर की शुरुआत में वे जस्टिस शिवराज पाटिल के कार्यालय में जूनियर के रूप में काम करते थे और मजदूर यूनियनों का प्रतिनिधित्व करते थे. 26 अक्टूबर 2022 को शशि थरूर को हराकर वे 24 वर्षों में गांधी परिवार के बाहर से पहले कांग्रेस अध्यक्ष बने. उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 2022 में हिमाचल प्रदेश, 2023 में तेलंगाना और 2024 में झारखंड में गठबंधन सरकार बनाई, हालांकि 2023 में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हार का सामना करना पड़ा.

congress mallikarjun kharge kharge hospitalised Kharge health

Recent News