कहा जाता है कि नेता जनता का सेवक होता है. लेकिन कांग्रेस नेता नाना पटोले का वीडियो तो कुछ और ही बता रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नाना पटोले अपने गंदे पैरों को जनता से ही धुलवा रहे हैं. नाना पटोले महारष्ट्र में कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और वो अपने कार्यकर्ताओं के साथ कैसे पेश आते हैं. कितना सम्मान देते हैं ये वायरल वीडियो इस बात का जीता जागता सबूत है.
वीडियो में साफ़ तौर से देखा जा सकता है कि पार्टी कार्यकर्ता महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख के पैर अपने हाथों से धो रहा है और हैरानी की बात ये है कि पटोले ने कार्यकर्ता को रोकने की जहमत तक नहीं उठाई. बल्कि आराम से बैठे हुए हैं. वीडियो में दिख रहा है कि पटोले खुद अपने कीचड़ से सने पैर साफ नहीं कर रहे हैं.
कांग्रेस की छवि पर उठ रहे सवाल
पटोले के इस वीडियो ने सिर्फ उनकी ही नहीं बल्कि कांग्रेस की छवि पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. लोग इस वीडियो पर तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कह रहे हैं कि कांग्रेस में आम जनता और कार्यकर्ताओं की यही इज़्ज़त है क्या? जब चुनाव होते हैं तो इन्ही कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सिर माथे बैठा कर काम पर लगाती है.
भारतीय जनता पार्टी हुई हमलवार
जनता के बीच भेजती है और चुनाव के बाद काम निकल गया तो पार्टी के बड़े नेता इनके साथ नौकरों जैसा बर्ताव करते हैं पैर धुलवाते हैं. जो इस वीडियो में साफ-साफ़ देखा जा सकता है. वहीं पटोले की इस हरकत पर भारतीय जनता पार्टी भी उनपर हमलवार हो गई है. पार्टी ने आलोचना तो की ही साथ ही उनसे माफी मांगने को भी कहा है.
वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल
बता दें कि पटोले अकोला जिले के वडगांव में पार्टी समर्थक द्वारा राज्य कांग्रेस प्रमुख के जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. जहां बारिश के कारण जमीन कीचड़ से भर गई थी. इस वजह से पटोले के पैर भी कीचड़ से सन गए, जिसे साफ करने के लिए उन्होंने पानी मंगवाया. इसके बाद विजय गुरव नामक एक पार्टी कार्यकर्ता ने अपने हाथों से पटोले के कीचड़ से सने पैर धोए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है.
नाना ने मीडिया पर ही लगा दिए आरोप
वहीं इस मुद्दे पर अब नाना पटोले ने सफाई दी है. उन्होंने सफाई देते हुए मीडिया को ही घेरने लगे. नाना पटोले ने कहा कि मेरा नाम नाना जरूर है, लेकिन मैं नाना नहीं हूं. उन्होंने कहा कि मैंने जान बूझकर ऐसा नहीं किया. कल मैं एक कार्यक्रम में गया हुआ था, जहां कीचड़ होने की वजह से मेरा पैर गंदा हो गया था. वहीं एक कार्यकर्ता ने पैर धो दिया, लेकिन आप लोगों ने (मीडिया) बढ़ा-चढ़ाकर खबर को पेश किया है.