महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में दर्दनाक हादसा, छत गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई फंसे!

Amanat Ansari 20 Jun 2026 06:32: PM 1 Mins
महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में दर्दनाक हादसा, छत गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई फंसे!

परभणी (महाराष्ट्र): शनिवार को महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक भयानक हादसा हो गया. यशवाड़ी गांव स्थित हनुमान मंदिर के सभा मंडप की छत (स्लैब) अचानक ढह गई. हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और कई लोगों के मलबे में फंसने की आशंका है.

मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा था. शनिवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद के लिए बड़ी संख्या में भक्त जमा थे. इसी दौरान छत गिर गई, जिससे पूरे परिसर में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस, स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है.

घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं. यह घटना मंदिरों में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर रही है. प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Maharashtra Temple roof collapses Parbhani

Recent News