ओमप्रकाश राजभर दिल्ली पहुंचे, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की अहम मुलाकात

Amanat Ansari 20 Jun 2026 08:49: PM 1 Mins
ओमप्रकाश राजभर दिल्ली पहुंचे, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की अहम मुलाकात

नई दिल्ली: यूपी विधानसभा और पंचायत चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सुभासपा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की.

दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक चली इस बैठक में यूपी में आगामी चुनावों, सीट शेयरिंग और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार राजभर ने भाजपा से ज्यादा सीटें देने की मांग रखी है.

बैठक का मकसद

  • विधानसभा चुनाव 2027 और पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करना.
  • सुभासपा को ज्यादा सीटें दिलाने पर जोर.
  • सपा के साथ चल रही जुबानी जंग के बीच अपनी पार्टी की स्थिति मजबूत करना.

ओमप्रकाश राजभर लंबे समय से भाजपा गठबंधन में अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने सपा पर तीखे हमले भी किए थे. भाजपा की ओर से इस बैठक को "सामान्य चर्चा" बताया जा रहा है, लेकिन सियासी गलियारों में इसे 2027 के UP चुनाव के लिए गठबंधन की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है. राजभर की इस दिल्ली यात्रा से यूपी की सियासत में नई हलचल शुरू हो गई है. अब देखना होगा कि भाजपा-राजभर गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर क्या फैसला होता है.

UP Assembly elections UP Panchayat elections Subhspa President Om Prakash Rajbhar

Recent News