Bengal Assembly Elections result: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य का ममता बनर्जी को लेकर बड़ा दावा

Amanat Ansari 04 May 2026 11:46: AM 1 Mins
Bengal Assembly Elections result: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य का ममता बनर्जी को लेकर बड़ा दावा

नई दिल्ली: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और रिटायर्ड विंग कमांडर अनुमा आचार्य ने एक डिजिटल चैनल पर दावा किया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नजरबंद या गिरफ्तार किया जा सकता है. अनुमा आचार्य ने कहा कि ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव परिणामों के बाद TMC प्रमुख के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं.

बता दें कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाती हुई दिख रही है. वहीं टीएमसी ने किसी भी गड़बड़ी को लेकर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने की बात कह रही है और अगर यहां टीएमसी हारती है तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो सकते हैं, क्योंकि TMC लगातार केंद्र पर बंगाल में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाती रही है.

रुझानों की बात करें तो वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती भाजपा बढ़त बनाई हुई है. भाजपा को यहां 160 से अधिक सीटों पर बढ़त मिली हुई है. वहीं टीएमसी को केवल 107 सीटों पर जीत मिलती हुई दिख रही है.

Mamata Banerjee Congress Spokesperson Anuma Acharya Bengal Assembly Elections

Recent News