लगातार बारिश से तर हुआ तिरुवनंतपुरम, पानी में डूबा शहर, देखें तस्वीर...

Global Bharat 19 May 2024 02:22: PM 1 Mins
लगातार बारिश से तर हुआ तिरुवनंतपुरम, पानी में डूबा शहर, देखें तस्वीर...

केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में 18 मई से लगातार हो रही बारिश के कारण राजधानी शहर जलजमाव से जूझ रहा है, जिले के निचले इलाकों में घरों में पानी भर गया है. नहरों के उफान पर होने से जिले के कई हिस्से बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, क्योंकि 24 घंटों में 6 मीटर से 20 मीटर तक बारिश होने की संभावना है. बता दें कि अगस्त 2018 में भारतीय राज्य केरल में मानसून के दौरान अत्यधिक वर्षा के कारण बाढ़ आ गई थी.

यह केरल में एक शताब्दी में आई सबसे विकराल बाढ़ थी, जिसमें 373 से अधिक लोग मारे जा गए थे, तथा 2,80,679 से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा था. राज्य के सभी 14 जिलों को हाई एलर्ट पर रखा गया था.

Recent News