दूसरे की बीवी के चक्कर में बेआबरू हुआ CRPF इंस्पेक्टर, रात 2 बजे किया बड़ा कांड!

Amanat Ansari 14 Mar 2026 08:46: PM 1 Mins
दूसरे की बीवी के चक्कर में बेआबरू हुआ CRPF इंस्पेक्टर, रात 2 बजे किया बड़ा कांड!

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में एक अनोखी घटना घटी है. सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात अतुल सिंह देर रात अपनी पुरानी प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गए, जहां महिला के परिजनों ने पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी. यह प्रेमिका पहले से विवाहित है और चार साल से दोनों के बीच संबंध चल रहे थे.

रात के करीब 2 बजे जब अतुल घर में घुसे, तो परिवार वालों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया. गुस्साए परिजनों ने उन पर जमकर हमला कर दिया, जिससे उनकी नाक टूट गई और खून बहने लगा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अतुल को वहां से निकालकर थाने ले गई.

परिवार ने पुलिस को बताया कि यह संबंध काफी पुराना है और वे इस मुलाकात से नाराज थे. दूसरी ओर, प्रेमिका ने अब खुले तौर पर अतुल का साथ दिया. उसने कहा कि वह अपने पति को छोड़कर अतुल के साथ रहना चाहती है और इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती है.

पुलिस ने अभी तक किसी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं ली है. सीओ हर्रैया के अनुसार, दोनों पक्षों के लोग थाने पर मौजूद हैं. मामले को मिशन शक्ति के तहत काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल अतुल के खिलाफ शांतिभंग का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. 

CRPF Inspector Beaten UP News UP crime Basti crime

Recent News