पहेली बनी गाजियाबाद के होटल में मिली महिला कांस्टेबल की लाश, पुलिस ढूंढ रही है इन पांच सवालों का जवाब...

Global Bharat 17 Aug 2026 09:50 PM 1 Mins
पहेली बनी गाजियाबाद के होटल में मिली महिला कांस्टेबल की लाश, पुलिस ढूंढ रही है इन पांच सवालों का जवाब...

गाजियाबाद: एक होटल, एक महिला हेड कांस्टेबल और मौत का ऐसा रहस्य, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस होटल में महिला हेड कांस्टेबल का शव मिला, पुलिस जांच में सामने आया है कि इसी होटल में महिला और उसका साथी इस साल करीब 30 बार से ज्यादा ठहर चुके थे. सबसे बड़ा सवाल, आखिर उस रात होटल के कमरे में ऐसा क्या हुआ कि महिला की मौत हो गई?

महिला के साथ आया साथी हेड कांस्टेबल करीब 42 मिनट कमरे में रुकने के बाद होटल से निकल गया. अगले दिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मचारी ने दूसरी चाबी से कमरा खोला और अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. कमरे में महिला हेड कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिला.

मृतका की पहचान 30 वर्षीय अदिति, निवासी नूरपुर मसूरी के रूप में हुई है. वह दिल्ली पुलिस के उस्मानपुर थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थी. पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त की शाम अदिति होटल पहुंची थी. रात करीब 10 बजे उसका साथी हेड कांस्टेबल भी होटल पहुंचा और 10 बजकर 42 मिनट पर होटल से बाहर निकल गया.

लेकिन इसके बाद कमरे के अंदर क्या हुआ? यही सवाल अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे होटल कर्मचारी गौरव कमरे में पहुंचा. दरवाजा नहीं खुला तो दूसरी चाबी से कमरा खोला गया. अंदर अदिति का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला.

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. पुलिस अब होटल की एंट्री से लेकर सीसीटीवी फुटेज तक खंगाल रही है. साथी हेड कांस्टेबल से पूछताछ की जा रही है और उसके मोबाइल डेटा की भी जांच की जा रही है.

सबसे चौंकाने वाली बात, होटल रिकॉर्ड के मुताबिक अदिति और उसका साथी इस साल करीब 30 बार से ज्यादा इसी होटल में रुक चुके थे. पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच होटल में किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था. अब जांच इसी विवाद समेत हर एंगल पर आगे बढ़ रही है.

प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट

female constable ghaziabad hotel female constable death female constable dead body mystery

Description of the author

Recent News