बेंगलुरु: चिक्काबनावारा में एक सनसनीखेज डबल मर्डर केस सामने आया है. पुलिस ने 38 वर्षीय अभिनंदन और उनके 4 वर्षीय बेटे यदुवीर गौड़ा की हत्या के आरोप में पत्नी हरिनी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने अपने प्रेमी विनय की मदद से यह वारदात अंजाम दी.
पुलिस के अनुसार, हरिनी और विनय ने पति अभिनंदन की हत्या की. बच्चा इस घटना का गवाह था, इसलिए हरिनी ने उसे भी मार डाला ताकि कोई जानकारी न लीक हो. घर के CCTV कैमरे घटना से पहले बंद कर दिए गए थे. रात करीब 11 बजे विनय को बुलाया गया.
जांच में पता चला कि दंपति के बीच वैवाहिक विवाद चल रहे थे. हरिनी का विनय के साथ संबंध था और वह उसे पति से छिपाकर पैसे देती थी. अभिनंदन करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे. आरोपियों का मकसद संपत्ति हथियाना भी बताया जा रहा है. परिवार के सदस्यों को हरिनी पर पहले से शक था. पूछताछ में उसने अपराध कबूल किया. विनय फरार था, लेकिन पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. मामले की विस्तृत जांच जारी है.