कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती की लाश आम के बगीचे में मिली थी. पोस्टमार्टम में सामने आया कि वह सात महीने की गर्भवती थी. पुलिस जांच में पता चला कि लड़की के दो युवकों से संबंध थे.
पुलिस के अनुसार, एक प्रेमी 50 वर्षीय गोलू पांडे और दूसरा 28 वर्षीय प्रांजल है. दोनों पास के गांव के निवासी हैं. लड़की गर्भवती होने के बाद दोनों से शादी और बच्चे की जिम्मेदारी लेने की बात करती थी, लेकिन दोनों तैयार नहीं थे. वह दोनों से कहती थी कि तुम दोनों में से कोई एक बच्चे का पिता है.
प्रेग्नेंसी बढ़ने के साथ गांव में रहना मुश्किल हो गया. एक दिन लड़की घर से गायब हो गई. परिजनों की तलाश के बावजूद कुछ पता नहीं चला. बाद में आम के बगीचे में उसका शव मिला. पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया.
पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है. अब दोनों का DNA टेस्ट कराने की तैयारी है, ताकि पता चल सके कि पेट में पल रहा बच्चा किसका था. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि संबंध कितने समय से थे और गर्भावस्था के बाद क्या बातचीत हुई थी.